
नर्मदापुरम संवाददाता-
नर्मदा महाविद्यालय के सेवानिवृत्त अर्थशास्त्र प्राध्यापक एवं शिक्षाविद् महेश तिवारी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, नर्मदा महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, मित्रों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
महेश तिवारी ने लंबे समय तक नर्मदा महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के साथ ही विद्यार्थियों के प्रति उनका स्नेहपूर्ण एवं सहज व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
महेश तिवारी डॉ. अनुराग तिवारी के पिता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनंत तिवारी के ताऊजी थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं परिचित उनके निज निवास पहुंचने लगे।
उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:30 बजे उनके निज निवास, नर्मदा निवास, मंगलवारा, नर्मदापुरम से रवाना होगी। अंतिम यात्रा में परिजन, मित्र, रिश्तेदार, शिक्षाविद्, नर्मदा महाविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थी तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
