
नर्मदापुरम संवाददाता-
स्थानीय चित्रगुप्त घाट पर रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति एवं पुरुष सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समाज के सदस्यों ने घाट परिसर, सीढ़ियों एवं आसपास फैले कचरे की सफाई कर स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश दिया।उल्लेखनीय है कि समाज द्वारा प्रत्येक रविवार नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इस पहल में समाज के सदस्यों के साथ अन्य नागरिक भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं। इस अवसर पर प्रखर समाजसेवी केशव देव वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या और जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले, तो शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।वहीं समाजसेवी सुमन वर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। ऐसे अभियानों में मातृशक्ति और युवाओं की सहभागिता सराहनीय है। हमें स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिल सके।अभियान में प्रीति खरे, श्रीमती ममता तिवारी, विजय वर्मा, अशोक वर्मा, सीवी खरे, सुनील राय, मंजुला वर्मा, ऋतु श्रीवास्तव, लालता प्रसाद, मनोज वर्मा, आदित्य वर्मा, ऋषिकेश श्रीवास्तव, केशव देव वर्मा, सुमन वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा एवं ज्योति वर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।अंत में समाज के सदस्यों ने संकल्प लिया कि चित्रगुप्त घाट पर प्रत्येक रविवार स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा तथा आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
