इटारसी में जन्मे नितेश तिवारी के पिता शिक्षा विभाग में थे अधिकारी, बेटे ने फिल्मी दुनिया में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने बढ़ाया भारतीय सिनेमा का गौरव, भव्यता और तकनीक की हो रही चर्चा

               नर्मदापुरम संवाददाता-
इटारसी की धरती से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले नितेश तिवारी की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। एक शिक्षा विभाग के अधिकारी के परिवार में जन्मे नितेश ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर भारतीय सिनेमा में अलग मुकाम बनाया है। नितेश तिवारी के पिता की नौकरी के कारण परिवार को लगभग हर तीन साल में अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता था। इसी वजह से नितेश की शुरुआती पढ़ाई मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में हुई। उन्होंने गणज बासौदा और विदिशा में भी शिक्षा प्राप्त की।भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर देश-विदेश में चर्चा हो रही है।नितेश तिवारी इससे पहले ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी फिल्म ‘दंगल’ ने दुनियाभर में लगभग 2,200 करोड़ रुपये का कारोबार कर भारतीय सिनेमा में नया कीर्तिमान स्थापित किया था।
रणबीर कपूर बने भगवान श्रीराम
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में भारतीय पौराणिक संस्कृति, भव्य दृश्यांकन और आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है।
एक दृश्य को तैयार करने में लगे साढ़े छह साल
नितेश तिवारी ने फिल्म निर्माण के दौरान की गई मेहनत का उल्लेख करते हुए बताया कि रावण और जटायु के युद्ध के एक दृश्य को तैयार करने में लगभग साढ़े छह साल लगे। इस फिल्म के निर्माण में हजारों लोगों ने योगदान दिया है।
इंजीनियरिंग से फिल्म निर्देशन तक का सफर
नितेश तिवारी ने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने पारंपरिक इंजीनियरिंग करियर के बजाय विज्ञापन और फिल्म निर्माण की दुनिया को चुना। आज वे भारतीय फिल्म उद्योग के चर्चित निर्देशकों में शामिल हैं।
‘रामायण’ के जरिए नितेश तिवारी ने भारतीय महाकाव्य को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। फिल्म का दूसरा भाग भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love