
नर्मदापुरम संवाददाता-
जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में दीपक शुक्ला की नियुक्ति की गई है। वहीं, वर्तमान पुलिस अधीक्षक एस. कृष्ण एस. थोटा का स्थानांतरण भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर किया गया है।
दीपक शुक्ला के नर्मदापुरम के नए पुलिस कप्तान बनने के साथ ही जिले की पुलिस व्यवस्था की कमान अब उनके हाथों में होगी। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस की भूमिका अहम रहेगी।
वहीं, एस. थोटा ने नर्मदापुरम में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब वे भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद नर्मदापुरम पुलिस को नया नेतृत्व मिलेगा। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर पुलिस विभाग और आमजन की निगाहें रहेंगी।
