
नर्मदापुरम संवाददाता-
स्थानीय कोठी बाजार स्थित नर्मदांचल पत्रकार संघ भवन में विराजमान भगवान श्री गणेश की आराधना का सिलसिला भक्तिभाव और उत्साह के साथ जारी है। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी भगवान श्री गणेश को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया।पूजन के पश्चात भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती आयोजित की गई। महाआरती के दौरान पूरा पत्रकार भवन परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। आरती में पत्रकार साथियों, सामाजिक जनों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पत्रकार भवन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर सीवी रमन कॉलेज के डायरेक्टर विवेक भदौरिया, नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, सचिव विजय कुंभारे, पत्रकार धर्मेंद्र दीवान, राजेश तिवारी, दयाराम फौजदार, राजीव अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, दुर्गेश राजपूत, देवेंद्र बैस, बंटी, सलीम, पुरुषोत्तम मालवीय, राजेंद्र धाकड़, कमलेश चौधरी, हेमंत राजपूत, इंद्र कुमार सोनी, कन्हैया लाल वर्मा, मनोज सोनी, गोलू अवस्थी, गोविंद चौधरी, अजय शर्मा एवं राजेश चौरे सहित अनेक पत्रकार, गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण मौजूद रहे।
