
नर्मदापुरम संवाददाता-
स्थानीय पीपल चौक स्थित नर्मदांचल पत्रकार भवन में विराजमान भगवान श्री गणेश को शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश की आकर्षक साज-सज्जा कर भव्य झांकी तैयार की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने छप्पन भोग अर्पित कर किया।छप्पन भोग के बाद भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से भव्य महाआरती आयोजित की गई। महाआरती में पार्षद निर्मला रॉय एवं पार्षद आरती लक्ष्मण बैस सहित पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की आरती की और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसादी ग्रहण की।महाआरती के दौरान पूरा पत्रकार भवन परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।कार्यक्रम में नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, विजय कुंभारे, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर व्यास, मनोज सोनी, प्रदीप गुप्ता, रुद्र प्रताप चौहान, इंद्र कुमार सोनी, दयाराम फौजदार, कमलेश चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, सीमा केथवास, पुरुषोत्तम मालवीय, हेमंत राजपूत, कन्हैयालाल वर्मा सहित समाजसेवी एस. डांगी, मनीष सोलंकी, नलिन पटेल, श्री चौहान, राजीव दुबे, मयंक तोमर उपस्थित रहे।इसके अलावा अधिवक्ता मनीष तिवारी, अधिवक्ता अनूप तोमर, अधिवक्ता आनंद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन दीपक जैन, गोविंद चौधरी, गोलू अवस्थी, श्रीमती कुसुम तोमर, राजेंद्र धाकड़ एवं के.एन. त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए।आयोजन ने पत्रकार भवन को श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सहभागिता के रंग में रंग दिया। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
