पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा : कलेक्टर

  नर्मदापुरम संवाददाता-

शहर के कोठी बाजार स्थित पीपल चौक के पत्रकार भवन में विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की सोमवार शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। इस दौरान पत्रकार भवन परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। महाआरती में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शामिल होकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने भगवान गणेश की आरती कर जिलेवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां सभी धर्मों और समाजों के लोग आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मिल-जुलकर सभी त्योहार मनाते हैं। पत्रकार भवन में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजमान होना और इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने भी भगवान श्री गणेश की आराधना को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव लोगों को एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने जिलेवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए। आरती के पश्चात उपस्थित अतिथियों, पत्रकारों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।आयोजन में नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, विजय कुंभारे, मनोज चौरे, मनोज सोनी, दयाराम फौजदार, प्रदीप गुप्ता, हेमंत राजपूत, रुद्र प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम मालवीय, अंशुल पांडे, इंद्र कुमार सोनी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, सीमा कैथवास, कन्हैया लाल वर्मा, कमलेश चौधरी, गोविंद चौधरी, गोलू अवस्थी, मनीष सोलंकी, स्वास्थ्य निरीक्षक अनुराग तिवारी, राजीव दुबे, अनिल कहार, दीपक कनोजिया सहित पत्रकार, विशिष्टजन, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

 

Spread the love