गोल्डन सिलिकॉन सिटी में उत्साह और उमंग के साथ हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता

गोल्डन सिलिकॉन सिटी में गणेश उत्सव के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय रहवासियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और भगवान गणेश के जयकारों के बीच प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ने के लिए पूरे जोश के साथ प्रयास किया।
मटकी फोड़ते ही परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी एवं गणेश भक्त शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया।
आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रहवासियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Spread the love