
नर्मदापुरम संवाददाता-
अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति एवं पुरुषों द्वारा पिछले चार वर्षों से प्रत्येक रविवार को निरंतर स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। समाजजन हर रविवार विभिन्न घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। भारी बारिश के बावजूद समाज का यह संकल्प लगातार जारी है।
इसी क्रम में रविवार को सदर बाजार स्थित रामजी बाबा समाधि एवं देवा माई मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समाजजनों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की तथा परिसर के सामने विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं फूलदार पौधे रोपे। इस दौरान लोगों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर ज्योति वर्मा, प्रीती खरे, मंजू वर्मा, सुमन वर्मा, रितु श्रीवास्तव, जानकी, प्रिया श्रीवास्तव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सुनील राय, राजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, देवा माई मंदिर के पुजारी श्री विश्वकर्मा, लालता प्रसाद, आदित्य, सीबी खरे, आशा राजपूत, ममता तिवारी, राधा गुप्ता सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी इस मौके पर समाजसेवी सुनील राय ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है। धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है, ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें।फलदार और फूलदार पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प पौधारोपण अभियान के दौरान नींबू, अमरूद, कटहल, बेलपत्र सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए गए। मंदिर परिसर के आसपास फूलदार पौधे लगाने से परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ वातावरण को भी स्वच्छ एवं हराभरा बनाने का प्रयास किया गया।समाजजनों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प दोहराया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक रविवार स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाया जा सके।
