
(प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)
शहर की शारदा कॉलोनी और मालाखेड़ी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों ही स्थानों पर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम आचार्य हरिओम मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।शारदा कॉलोनी स्थित नर्मदा विहार पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य “महाशिवरात्रि महोत्सव” का आयोजन किया गया। विशेष ‘अमृत योग’ में संगीतमय महारुद्राभिषेक और दिव्य महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग निर्माण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण शिवमय बना रहा।वहीं रिवर व्यू कॉलोनी, मालाखेड़ी में भी महाशिवरात्रि पर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। यहां श्रद्धालुओं द्वारा द्वादश पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधिपूर्वक अभिषेक किया गया। संगीतमय महारुद्राभिषेक के साथ विशेष ‘भस्म आरती’ आकर्षण का केंद्र रही। आचार्य हरिओम मिश्रा ने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को आध्यात्मिक संदेश दिया।दोनों कॉलोनियों में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन भव्य और सफल रहा। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हर-हर महादेव के जयकारे लगाए और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना
