नर्मदापुरम में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर की लूट, पल्सर सवार बदमाश CCTV में कैद

प्रतीक पाठक नर्मदापुरम

शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलामडी रोड पर शनिवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने गैस सिलेंडर चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। गरिमा गैस सर्विस के गोदाम के बाहर खड़े सप्लाई वाहन से दो अज्ञात युवक भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:20 से 11:00 बजे के बीच गरिमा गैस सर्विस का टाटा एस वाहन (MP05 LA0124) डिलीवरी के लिए गोदाम के बाहर खड़ा था। वाहन में 45 घरेलू और 1 कमर्शियल सिलेंडर लदे हुए थे। इसी दौरान बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने मौका देखकर वाहन में रखा एक भरा हुआ घरेलू सिलेंडर उठाया और तेजी से स्प्रिंग डेल स्कूल की दिशा में भाग निकले।कर्मचारियों ने किया पीछा चोरी की वारदात होते देख वाहन चालक नर्मदा साहू और डिलीवरी मैन चैतन्य कहार ने शोर मचाया और अपनी दुपहिया वाहन से आरोपियों का पीछा भी किया। हालांकि पल्सर की तेज रफ्तार के चलते बदमाश कुलामडी रोड की संकरी गलियों में ओझल हो गए। गोदाम के अन्य कर्मचारियों ने भी आरोपियों को भागते हुए देखा।पुलिस ने शुरू की जांचगैस एजेंसी संचालक ने देहात थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंप दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
संदिग्ध पल्सर सवारों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया है।आसपास के थानों को भी अलर्ट जारी किया गया है।
गैस एजेंसी ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सिलेंडर की बरामदगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Spread the love