विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

सोमेश तिवारी,भोपाल

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

पेशे से एक किसान से राजनीतिज्ञ बनेविष्णु देव, भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं। वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए सस्पेंस बना हुआ था। कई लोगों के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन विधयाक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी है।छत्तीसगढ़ में सीएम पद की दावेदारी की रेस में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह एक प्रबल दावेदार के रूप में पहले नंबर पर थे। हालांकि, छत्तीसगढ़ में 15 साल राज करने के बाद 2018 के चुनाव में भाजपा को बड़ी हार मिली, लेकिन आज भी छत्तीसगढ़ की सियासत में रमन सिंह पार्टी के सबसे बड़े चेहरा माना जाता हैं। 15 साल राज करने के बाद रमन सिंह गरीबों के डॉक्टर और चाउर वाले बाबा के नाम से भी मशहूर रहे हैं।सीएम पद की रेस में रेणुका सिंह का नाम भी शामिल था। रेणुका सिंह फिलहाल भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। रेणुका सिंह ने कांग्रेस के सीटिंग एमएलए गुलाब कमरों को हराया है। इनका नाम सीएम पद की रेस में इसलिए भी था, क्योंकि रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला विधायक का एक बड़ा चेहरा हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला सशक्तिकरण पर फोकस भी है। सात बार के विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे को हराने वाले ईश्वर साहू का भी नाम सीएम पद के लिये सामने आ रहा था। विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए वह भी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है। उन्होंने सीएम चेहरे को लेकर कहा था कि यह संगठन तय करेगा।विष्णु देव साय आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय इसलिए बड़ा नाम है, क्योंकि वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। साल 2023 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुनकुरी सीट से जीत हासिल भी की है। प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद भी वे पार्टी से लगातार जुड़े रहे।उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत 1989 में शुरू की। सबसे पहले वे एक गांव के पंच के रूप में थे। संघ से जुड़े थे। भारतीय जनता पार्टी ने साल 1990 में उनके ऊपर भरोसा जताकर तपकरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट दिया गया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार के सांसद भी चुने गए। साल 1999 से लेकर साल 2014 तक लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। इसलिए विष्णुदेव साय को आदिवासी समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है।

Spread the love