प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम
अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में रामलला को अब रात्रि में शयन आरती के बाद रजाई ओढ़ा दी जाती है। ठंड से बचाव के लिए उनके आसपास ब्लोअर भी लगा दिया गया है।उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के बाद रामलला को भी ठंड से बचने के लिए तमाम प्रयास किए जाने लगे हैं। ठंड ना लगे इसलिए उनको रात्रि विश्राम के समय रजाई से ढक दिया जाता है।आपको बता दें कि तापमान लगातार नीचे जा रहा है और इसलिए रामलला की देखभाल के लिए ब्लोअर जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। सनातन धर्म में यह मान्यता है कि मूर्तियों को भी प्राण प्रतिष्ठा के बाद उसी तरह का अनुभव होता है जैसे इंसानी शरीर को होता है मतलब प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति में साक्षात आराध्य का वास हो जाता है।जैसे किसी जीवित व्यक्ति की देखभाल की जाती है ठीक वैसे ही रामलला को भी स्नान कराया जाता है, वस्त्र बदले जाते हैं, भोग लगाया जाता है और उनका श्रृंगार किया जाता है।
सुबह की आरती के साथ उन्हें जगाया जाता है और रात्रि में शयन आरती के साथ सुलाया जाता है, बिल्कुल किसी जीवित व्यक्ति की तरह। इसी कारण, ठंड में बदलते तापमान के मौसम में उनके बालरूप की पूजा-अराधना और उनकी ख़ास देखभाल होती है।उन्हें रबड़ी और पेड़ा पूड़ी सब्जी का भोग भी चढ़ाया जाता है। पहले 3 किलो पेड़े का भोग लगाया जाता था लेकिन अब भीड़ के बढ़ने के बाद 5 किलो पेड़े का भोग दिया जाता है और दोपहर में खीर का भोग भी लगाया जाता है।