
नर्मदापुरम संवाददाता-
नवांकुर अभियान के अंतर्गत संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चतरखेड़ा में सीड बॉल अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय संकुल द्वारा कुल 3665 सीड बॉल का निर्माण किया गया। छुपे हुए बीजों के माध्यम से जीवनदायिनी वृक्षों के सृजन का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में एस.डी.ए.एम. सिवनी मालवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी मालवा, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य चतरखेड़ा, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर नवांकुर अभियान के तहत जागरूकता रैली भी निकाली।
ग्राम पंचायत चतरखेड़ा के सरपंच राकेश गौर, सचिव धमेन्द्र यादव, सहायक सचिव राहुल गौर, संकुल प्राचार्य श्रीमती वंदना मिश्र तथा समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राजीव नगर स्थित नहर के किनारे उत्साह और उल्लास के साथ सीड बॉल का विसर्जन किया। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
