नौतपा की भीषण गर्मी में मां नर्मदा की स्वच्छता के लिए जुटे हाथ, श्रद्धालुओं से की भावुक अपील

मां नर्मदा की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने के संकल्प के साथ अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति एवं पुरुष वर्ग ने रविवार को चित्रगुप्त घाट स्थित कोरी घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। नौतपा की भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद समाज के सदस्यों ने घाटों पर फैले कचरे, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर नगर पालिका के डस्टबिन तक पहुंचाया।अभियान के दौरान कोरी घाट के साथ समीपस्थ पिचीन घाट की भी सफाई की गई। समाज के सदस्यों ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को मां नर्मदा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करते हुए उनसे नदी में कचरा, प्लास्टिक और पूजन सामग्री विसर्जित नहीं करने की अपील की।कार्यक्रम में शामिल नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि मां नर्मदा हम सभी की जीवनदायिनी हैं और उनकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने मातृशक्ति के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास नर्मदापुरम को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएंगे।मातृशक्ति जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में सभी से हाथ जोड़कर आग्रह किया गया कि वे केमिकलयुक्त साबुन का उपयोग न करें तथा फूल-मालाएं और प्लास्टिक नदी में न डालें। उन्होंने कहा कि इससे नदी में रहने वाले जीव-जंतुओं और मछलियों को नुकसान पहुंचता है। मां नर्मदा को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।अभियान में अभय वर्मा, ज्योति वर्मा, प्रीति खरे, मंजू वर्मा, रितु श्रीवास्तव, ममता तिवारी, मनोज वर्मा, सुनील राय, गुड्डू वर्मा, लालता प्रसाद, जानकी सहित कायस्थ समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love