सिवनी मालवा। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह दिवस साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों में साहस, देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नवमी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में चित्रकला, निबंध लेखन एवं कविता लेखन शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं के विषय राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका, विकसित भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण, विकसित भारत बनाने में बच्चों का योगदान, साहस और करुणा, एक नायक क्या बनता है तथा भारत के इतिहास में वीरता की कहानियाँ जैसे प्रेरणादायक रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी नीता तोमर प्रथम स्थान पर रहीं, द्वितीय स्थान हर्षित गौर कक्षा ग्यारहवीं तथा तृतीय स्थान सृष्टि गौर कक्षा ग्यारहवीं ने प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा बारहवीं की छात्रा अंतिम मालवीय प्रथम रहीं, द्वितीय स्थान अर्जुन वर्मा कक्षा ग्यारहवीं तथा तृतीय स्थान वंदना कुशवाहा कक्षा ग्यारहवीं ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में रोहित चौहान कक्षा बारहवीं प्रथम, शिवानी ठाकुर कक्षा ग्यारहवीं द्वितीय तथा दिशा त्रिकाम कक्षा ग्यारहवीं तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राममोहन रघुवंशी सहित शिक्षकगण राजेश देवडिया, वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, शिव शंकर चौधरी, मधु हुरमाडे, योगेंद्र मालवीय, सुनीता राजपूत, शिखा रघुवंशी, शिवानी यादव एवं शिवम ठाकुर उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रतीक पाठक नर्मदापुरम – सिवनी मालवा नगर पालिका में 25 दिसम्बर को देर रात नगर पालिका कार्यालय खुले होने पर जानकारी लेने पहुंचे पत्रकार को देखकर सीएमओ उखड़ गई, पत्रकार […]
प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम नर्मदापुरम/77 वॉ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह होमगार्ड लाईन नर्मदापुरम में 06 दिसम्बर बुधवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष, […]
प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मई सोमवार को प्रातः 9 बजे से जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक […]