भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सरताज सिंह का निधन

प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे भाजपा नेता सरताज सिंह का आज  83 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे सरताज सिंह को लोग बाबू जी के नाम से पहचाने जाते थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी परंपरागत सीट सिवनी मालवा से टिकट न मिलने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नर्मदापुरम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन अपने शिष्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा से उन्हें हार मिली थी। बाद में उन्होंने फिर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

Spread the love