सड़क सुरक्षा को लेकर नर्मदापुरम पुलिस का 10 दिवसीय विशेष अभियान 28 सितंबर से 08 अक्टूबर तक हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर रहेगा विशेष जोर

    नर्मदापुरम संवाददाता–

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं गंभीर चोटों को रोकने के उद्देश्य से नर्मदापुरम पुलिस द्वारा 28 सितंबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक 10 दिवसीय विशेष हेलमेट एवं सीटबेल्ट अभियान चलाया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा अभियान के दौरान प्रवर्तन कार्रवाई के साथ व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।
चेकिंग के साथ जागरूकता पर भी रहेगा जोर अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष चेकिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों तथा सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले चारपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान—दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जाएगा।चालक एवं सवारी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।शासकीय कार्यालयों के प्रवेश द्वारों पर विशेष निगरानी एवं चेकिंग की जाएगी।इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम एवं उपलब्ध कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत पात्र मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रस्ताव संबंधित आरटीओ को भेजे जाएंगे।स्कूल-कॉलेजों में होंगे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
नर्मदापुरम पुलिस द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में हेलमेट एवं सीटबेल्ट के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, पंपलेट एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, सामाजिक संगठनों एवं अन्य हितधारकों को भी सहभागी बनाया जाएगा।इसके साथ ही पेट्रोल पंप, ऑटोमोबाइल डीलर, ड्राइविंग स्कूल, परिवहन व्यवसाय से जुड़े संगठनों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के सहयोग से हेलमेट और सीटबेल्ट के नियमित उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।सोशल मीडिया के जरिए भी होगा व्यापक प्रचार नर्मदापुरम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य उपलब्ध संचार माध्यमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग से दुर्घटनाओं में जीवन बचने के वास्तविक उदाहरणों को भी जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रसारित किया जाएगा।नर्मदापुरम पुलिस की नागरिकों से अपील नर्मदापुरम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि हेलमेट और सीटबेल्ट पुलिस कार्रवाई से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का माध्यम हैं।दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाला व्यक्ति अनिवार्य रूप से मानक हेलमेट पहनें। चारपहिया वाहन में चालक सहित सभी यात्रियों द्वारा सीटबेल्ट का उपयोग किया जाए।एक छोटी-सी सावधानी किसी परिवार को जीवनभर के दुख से बचा सकती है।
नर्मदापुरम पुलिस
“सड़क सुरक्षा — जीवन रक्षा”

 

Spread the love