शासकीय कन्या उमावि जुमेराती में मना उमंग दिवस, छात्राओं को दी स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन की जानकारी

 नर्मदापुरम संवाददाता

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुमेराती में प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया एवं उमंग प्रभारी श्रीमती ममता तिवारी के मार्गदर्शन में उमंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उमंग कॉर्नर का दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक पटवा एवं शुभम संतौरे, एसटीआई/आरटीआई काउंसलर उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को उमंग जीवन कौशल एवं उमंग त्रिवेणी (उमंग, उज्ज्वल एवं सशक्त कार्यक्रम) के उद्देश्यों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव बताते हुए छात्राओं को सकारात्मक सोच रखने, समस्याओं का सामना करने तथा तनाव प्रबंधन के विभिन्न तरीकों के बारे में समझाया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भावना उपाध्याय ने किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती ममता तिवारी ने किया, जबकि क्विज से संबंधित खेल गतिविधियां श्रीमती ज्योति तिवारी द्वारा कराई गईं। छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत ड्रीम कैचर तैयार किए, जिन्हें कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को उमंग किशोर हेल्पलाइन नंबर 14425, टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 तथा ASK चैटबॉट के संबंध में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा छात्राओं को ‘शेडिंग सकारात्मकता की शपथ’ दिलाई गई। अंत में श्रीमती ज्योति तिवारी ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Spread the love