विश्व स्तनपान सप्ताह: गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को स्तनपान के महत्व की दी जानकारी

                  [नर्मदापुरम संवाददाता]

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत शहरी सेक्टर-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 26 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं के साथ-साथ वार्ड की महिलाओं, दादी-नानी को आमंत्रित कर स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि शिशु के जन्म के प्रथम एक घंटे के भीतर स्तनपान कराना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही देने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में स्तनपान से जुड़े विभिन्न मिथकों और भ्रांतियों का भी निराकरण किया गया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजुला चौरसिया एवं सहायिका लता चौरे ने महिलाओं को शिशु की उचित देखभाल, पोषण और मातृ स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में वार्ड की गणमान्य महिलाओं की भी सहभागिता रही। आयोजकों ने सभी महिलाओं से नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Spread the love