
(नर्मदापुरम संवाददाता)
बाबई रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप से सात भारी वाहन के टायर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को थाना देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.75 लाख रुपये कीमत के सात टायर तथा चोरी में प्रयुक्त करीब 6 लाख रुपये कीमत की महिंद्रा पिकअप वाहन भी जब्त की है।
थाना देहात पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को फरियादी रजत शलूजा, निवासी आनंद नगर, ने बाबई रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप से सात टायर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जित्तू अहिरवार (19 वर्ष) निवासी हथवास रोड, पिपरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथी शैलेश के साथ मिलकर 5 जुलाई 2026 की रात जिन्द बाबा के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप से पिकअप वाहन में सात हेवी टायर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों ने टायर बेचने की नीयत से उन्हें दूर जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखा था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सभी सात टायर बरामद कर लिए। इसके बाद दूसरे आरोपी शैलेश से पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात में महिंद्रा पिकअप क्रमांक MP-09-GH-2419 का उपयोग किया गया था। पुलिस ने उक्त वाहन भी जब्त कर लिया है।इनकी रही सराहनीय भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक उषा मरावी, उप निरीक्षक प्रवीण शर्मा, सुखनंदन नर्रे, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, महेंद्र सिंह धुर्वे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत तथा साइबर सेल के आरक्षक दीपेश सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
