भाजपा ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश तिवारी पर जताया भरोसा, मीडिया पैनल में मिली जगह

वरिष्ठ पत्रकार योगेश तिवारी भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट में शामिल
भोपाल – राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार योगेश तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट में शामिल किया गया है । योगेश तिवारी ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल से पुष्प गुच्छ भेंट कर पैनल में शामिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं बीजेपी संगठन का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर आशीष अग्रवाल ने योगेश तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं दी है । योगेश तिवारी कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, यह उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव और सक्रिय योगदान का एक महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है। वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय योगेश तिवारी ने अपनी निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता के जरिए अलग पहचान बनाई है।
योगेश तिवारी लंबे समय से पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनकी लेखनी और रिपोर्टिंग शैली को हमेशा सराहा गया है, जिससे मीडिया जगत में उनकी एक मजबूत और विश्वसनीय छवि बनी है।
उनके इस नई जिम्मेदारी मिलने पर मीडिया जगत के साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई है कि वे इस नई भूमिका में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

 

Spread the love