पटवा समाज का ऐतिहासिक गौरव: IAS डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य अभिनंदन, मेधावी सितारों का भी चमका भविष्य

                 प्रतीक पाठक नर्मदापुरम 

नर्मदांचल की पावन धरा पर पटवा समाज के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण का आयोजन किया गया, जहां पटवा समाज मंगल भवन ट्रस्ट (धर्मशाला) नर्मदापुरम द्वारा समाज की होनहार सुपुत्री डॉ. कु. दीक्षा पाटकर (निवासी करकबेल, जिला नरसिंहपुर) का भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन होने पर भव्य नागरिक अभिनंदन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर पूरे समाज में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत पटवा (इंदौर) विशेष रूप से शामिल हुए, उनके साथ महासभा के अन्य पदाधिकारी, पटवा समाज मंगल भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पटेल एवं सभी ट्रस्टी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में नर्मदापुरम की मातृशक्ति और समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे जिन्होंने डॉ. दीक्षा का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया, इस गौरवपूर्ण अवसर को आध्यात्मिक रूप देने के लिए डॉ. दीक्षा पाटकर एवं समाज के वरिष्ठजनों ने नर्मदा घाट पहुंचकर मां नर्मदा का पूजन एवं आरती की और समाज की उन्नति तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 5वीं से 12वीं तक के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे, सभी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, इस आयोजन ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को और मजबूत किया, डॉ. दीक्षा पाटकर की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि पूरे पटवा समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है, यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक सिद्ध होगी और युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

 

Spread the love