रोमांचक मुकाबले में लेटेस्ट विक्टोरियस क्लब की जीत, पार्थ शर्मा चमके

              प्रतीक पाठक नर्मदापुरम 

विक्टोरियस क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-14 व्हाइट लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शानदार मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में लेटेस्ट विक्टोरियस क्लब ने नर्मदापुरम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट क्लब (NDCA) को महज 2 रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्टोरियस टीम ने 15 ओवर में 129 रन बनाए, जिसमें राघव दुबे (21), गौरव (18) और काव्य (12) का अहम योगदान रहा।लक्ष्य का पीछा करते हुए NDCA की टीम अंत तक संघर्ष करती रही, लेकिन 127 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में पार्थ शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। काव्य ने 3 और कप्तान रुद्र चौरसिया ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।दिन के दूसरे मैच में इटारसी कैडबरी ने सिवनी बानापुरा को एकतरफा मुकाबले में हराया। कार्तिक ने नाबाद 67 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच साबित हो रहा है।

Spread the love