पांचवीं पुण्यतिथि पर स्व. श्रीमती तिवारी को श्रद्धांजलि, नर्मदा घाट पर प्रसाद वितरण

(प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)

शहर के वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती चमेली तिवारी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई, इस अवसर पर परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने नर्मदा घाट पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं आदर्शों को याद किया, पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा, कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों द्वारा खीर, पूरी और हलवा का प्रसाद वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, परिजनों ने बताया कि श्रीमती तिवारी का निधन 4 अप्रैल 2021 को हुआ था, लेकिन उनके संस्कार, स्नेह और मार्गदर्शन आज भी परिवार के हर सदस्य के जीवन में जीवित हैं, इस अवसर पर सीपी तिवारी, एमएस तिवारी, अरुण तिवारी, प्रफुल्ल तिवारी, अतुल्य तिवारी, प्रशांत तिवारी, मृणाल तिवारी और कुणाल तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया, परिजनों ने कहा कि स्व. श्रीमती तिवारी का जीवन त्याग, प्रेम और संस्कारों की मिसाल रहा है, उनकी शिक्षाएं और विचार हमेशा परिवार को सही दिशा दिखाते रहेंगे, उन्होंने कहा कि उनकी यादें सदैव उनके दिलों में जीवित रहेंगी और उनका आशीर्वाद परिवार के साथ बना रहेगा, कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love