कपिल फौजदार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, अनंत विक्टोरियस की ऐतिहासिक जीत

                (प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)

नर्मदापुरम में विक्टोरियस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित अंडर-14 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन नर्मदापुरम के अध्यक्ष कपिल फौजदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और टीम भावना सिखाने का सशक्त माध्यम है, उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा खिलाड़ी ही भविष्य के अंतरराष्ट्रीय सितारे हैं और नर्मदापुरम में क्रिकेट की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, यदि खिलाड़ी निरंतर मेहनत और सही तकनीक पर ध्यान दें तो वे उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं। टूर्नामेंट के मुख्य मुकाबले में अनंत विक्टोरियस ने यंग ब्राइट क्रिकेट क्लब सिवनी मालवा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की, पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवनी मालवा की टीम अनंत विक्टोरियस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी, आरना तिवारी ने शुरुआती ओवर में दो विकेट लेकर टीम को बड़ा झटका दिया, वहीं बनी गोस्वामी, शिवाय अग्निहोत्री और शिवोहम चौकसे ने भी दो-दो विकेट हासिल कर विपक्षी टीम को कम स्कोर पर समेट दिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए अनंत विक्टोरियस ने 72 रनों का लक्ष्य मात्र 7 ओवर में हासिल कर लिया, पृथ्वी ने 46 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में नर्मदापुरम डी क्रिकेट अकादमी ने नीरज गोर क्रिकेट अकादमी को हराया, 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुरली की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 13वें ओवर में जीत हासिल की, मुरली को भी मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, कार्यक्रम में दीपक तिवारी, सौरभ चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love