अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प: घाटों पर निरंतर अभियान

              प्रतीक पाठक नर्मदापुरम 

मां नर्मदा की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा सराहनीय स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। विगत तीन-चार वर्षों से यह अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर प्रत्येक रविवार को निरंतर जारी है, जिससे घाटों की स्वच्छता और सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।रविवार को आयोजित अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने नर्मदा तट पर फैली फूल-मालाएं और पूजन सामग्री को एकत्रित कर उचित स्थान पर डस्टबिन में डाला। इस पुनीत कार्य में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मातृशक्ति अध्यक्ष ज्योति वर्मा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नर्मदा सेवा अक्षय फल प्रदान करती है और इस अभियान में सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। महिला बाल विकास अधिकारी रश्मि वर्मा ने मातृशक्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। वहीं विजय वर्मा ने नर्मदा की धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

 

Spread the love