सेवा और सादगी का सत्कार: श्री सुनील कुमार गुर्जरवाल जी की गौरवमयी सेवानिवृत्ति और भव्य गृह-वापसी

       (प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)

न्याय सेवा में अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष समर्पित करने के बाद श्री सुनील कुमार गुर्जरवाल सेवानिवृत्त होकर जब अपने गृह नगर लौटे, तो उनका स्वागत उत्सव के रूप में हुआ। हरदा न्यायालय में उप प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे श्री गुर्जरवाल ने अपनी सेवा अवधि पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यपरायणता के साथ पूरी की।
न्यायालयीन सेवाओं के दौरान वे अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यवहार और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए पहचाने जाते रहे। सहयोगियों के बीच उनकी छवि एक अनुशासित एवं आत्मीय अधिकारी की रही, जिन्होंने सदैव नियमों और मानवीय संवेदनाओं के बीच संतुलन बनाए रखा।गृह वापसी पर नर्मदापुरम की रिवर व्यू कॉलोनी में उनका भव्य स्वागत किया गया। नई पारी की शुरुआत उन्होंने कॉलोनी स्थित शिवालय में सपरिवार पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ की। मंदिर से निवास तक ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया गया। कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों और समिति सदस्यों ने पुष्पहारों से उनका सम्मान किया। पूरा वातावरण “ईमानदारी की जीत” के जयघोष से गूंज उठा।

Spread the love