(प्रतीक पाठक नर्मदापुरम )
अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष, नर्मदापुरम इकाई की मासिक बैठक रविवार को श्री जगदीश मंदिर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से ब्राह्मण बालकों के समय पर उपनयन संस्कार (जनेऊ संस्कार) सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया कि आगामी श्रेष्ठ मुहूर्त में सामूहिक रूप से जनेऊ संस्कार आयोजित किए जाएंगे।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नीरजेश त्रिपाठी ने की। उन्होंने समाजहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि धार्मिक परंपराओं का संरक्षण और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना समिति का प्रमुख उद्देश्य है।इस अवसर पर जिला संयोजक पंडित संतोष मिश्रा, सचिव पंडित दिनेश महाराज, पंडित शिवनारायण शर्मा, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी पंडित राहुल दुबे, पंडित राहुल थापक तथा पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय से जुड़े पंडित कुशाग्र त्रिपाठी सहित अनेक ब्राह्मणजन उपस्थित रहे। बैठक में समाजहित से जुड़े अन्य विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष की मासिक बैठक आयोजित, जनेऊ संस्कार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा

