पवन जाटकी रिपोर्ट सिवनी मालवा में 61 फीट ऊँचे रावण का होगा दहन दशहरा उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, राम झांकी संग निकलेगा विजय जुलूस। नगर में विजयादशमी पर्व की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। इस बार दशहरा उत्सव के अवसर पर 61 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रावण दहन के साथ-साथ रंगारंग आतिशबाजी का भी प्रदर्शन होगा, जिसका नगरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।इसके अलावा विजयादशमी के अवसर पर नगर में भव्य विजय जुलूस भी निकलेगा। जुलूस में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। धार्मिक गीतों और जयकारों के साथ निकलने वाला यह जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। समिति ने सभी नगरवासियों से शांति, भाईचारा और उत्साहपूर्वक पर्व मनाने की अपील की है। दशहरा उत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्रतीक पाठक, नर्मदापुरम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को नर्मदापुरम शहर में जिला […]
【आचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री】 संपर्क सूत्र- 9993652408 =========================== ✍🏻धर्म ग्रंथों के अनुसार, धन लाभ के लिए देवी लक्ष्मी जी की पूजा करना श्रेष्ठ उपाय है, धन की देवी लक्ष्मी […]
अद्भुत रहस्य, छोटा सा चमत्कारी पत्थर बढ़ते बढ़ते बन गया 70 फीट ऊंची चट्टान इसे छूते हर इच्छा होती पूरी पंकज पाराशर छतरपुर बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में स्थित अबार […]