सोमेश तिवारी,भोपाल
वीरा राणा को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राणा निवर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बाद सबसे सीनियर अधिकारी हैं। उनका रिटायरमेंट मार्च 2024 में है।
वे आईपीएस अधिकारी संजय राणा की पत्नी है।
1988 बैच की IAS वीरा राणा माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष और कृषि उत्पादन आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) के साथ 30 नवंबर से मुख्य सचिव के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। 30 नवंबर को बेंस सेवानिवृत हो रहे है।
इससे पहले बैंस को 30 नवंबर 2022 को रिटायर होना था, लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले 29 नवंबर की रात उन्हें 6 महीने के लिए 30 मई 2023 तक एक्सटेंशन दे दिया गया। 30 मई आई तो मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय करीब था ऐसे में इकबाल सिंह बैंस को दोबारा 6 महीने के लिए नवंबर 2023 तक सेवा विस्तार दिया गया था।