आज 18 मई से राहु-केतु की उलटी चाल से 6 राशियों के लिए कष्टकारी, तो इससे 6 राशियों को होगा लाभ 12 राशियों का फलकथन

✍वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मायावी ग्रह राहु और केतु एक राशि में करीब 18 माह या डेढ़ वर्ष तक रहते हैं ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि राहु और केतु ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ता है। बता दें कि राहु और केतु ग्रह हमेशा उलटी चाल चलते हैं हिन्दू पंचांग के अनुसार 2023 से राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 18 मई 2025 को कुंभ राशि में राशि परिवर्तन करेगे। वहीं केतु ग्रह कन्या राशि में विराजमान हैं और 18 मई 2025 को ही केतु ग्रह भी सिंह राशि में परिवर्तन करेंगे, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर होगा ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, करीब 18 माह तक राहु-केतु की शुभ दृष्टि कुछ राशियों को मालामाल बना सकती है, तो इस दौरान कुछ राशियों को जीवन में बहुत सावधानी बरतनी होगी आइए जानते हैं राहु-केतु की आगामी स्थिति का राशियों पर क्या प्रभाव होगा ….

1.- मेष राशि :- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि राहु-केतु की आगामी स्थिति मेष राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है, इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कोई आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। राहु के प्रभाव से सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राहु ग्रह मेष राशि के एकादश भाव मे गोचर करेगा जो आर्थिक रूप ठीक रहेगा इस समय ब्राह्मणो से श्रीसूक्त का पाठ कराये, केतु ग्रह संतान व बुद्धि भाव मे गोचर करेगा मन की शांति के लिए केतु ग्रह की शांति कराये, केतु ग्रह का जाप भी कराये।

2.- वृषभ राशि :- राहु-केतु की स्थिति वृषभ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगी, इस दौरान आप शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे। सभी रोग-दोषों से निजात मिलेगा, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं, राहु ग्रह का दशम भाव मे गोचर करेगा कार्य छेत्र में लाभ प्राप्ति के लिए राहु ग्रह की शांति कराये ओर राहु ग्रह का चतुर्थ गुणा की संख्या में जाप कराये, केतु ग्रह चतुर्थ भाव मे रहेगा पारिवारिक सुख प्राप्ति के लिए भगवान गणेश जी भगवान की साधना करे।

3.- मिथुन राशि :- केतु के प्रभाव से लाइफ में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा, लेकिन राहु के गोचर से शुभ परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा, राहु ग्रह आपके नवम भाव मे गोचर करेगा, भाग्येश का लाभ मिलेगा, केतु ग्रह तृतीय भाव मे गोचर करेगा पराक्रम बढ़ाने और कार्य लाभ के लिए केतु ग्रह की शांति कराये केतु ग्रह का जाप, दान करे।

4.- कर्क राशि :- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि केतु ग्रह का गोचर कष्टकारी साबित होगा। पारिवारिक जीवन में गृह-क्लेश बढ़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। इस समय राहु ग्रह का गोचर आपके लिए अष्ठम भाव मे रहेगा जो अनिष्ठकारी रहेगा, राहु ग्रह की शांति कराये और भगवान शिव जी का पूजन करे बैदिक ब्राह्मणों से रुद्राभिषेक कराये।

5.- सिंह राशि :- केतु ग्रह आपके लग्न में रहकर आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेंगे। आपको कामयाबी दिलाने में मदद करेंगे। इस दौरान आपके सभी सपने साकार होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा, लेकिन राहु ग्रह सप्तम भाव के गोचर से रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। इस समय राहु- केतु ग्रह की शांति कराये।

6.- कन्या राशि :- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि केतु ग्रह का गोचर आपके द्वादस भाव मे रहेगा, आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। कड़ी मेहनत के बावजूद अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करना होगा। पारिवारिक जीवन में वैचारिक मतभेद संभव है। षष्ठम राहु ग्रह शत्रु पक्ष से हानिकारक रहेगा। इस समय राहु ग्रह की शांति कराये राहु ग्रह का जाप, दान करे भगवान शिव जी की पूजन करे।

7.- तुला राशि :- केतु ग्रह का गोचर तुला राशि वालों का तनाव बढ़ा सकता है, हालांकि, करियर और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतें। शिक्षा भाव मे राहु ग्रह का गोचर मानसिक तनाव व मन भ्रमित करेगा इस समय राहु ग्रह की शांति कराये ओर जाप दान करे।

8.- वृश्चिक राशि :- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि केतु ग्रह के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों का आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। नौकरी-कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। राहु ग्रह चतुर्थ भाव मे भूमि – भवन का सुख देगा इस समय राहु ग्रह की शांति कराये साथ मे श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का पूजन करे।

9.- धनु राशि :- राहु और केतु ग्रह के गोचर से धनु राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा राहु आपके पराक्रम भाव मे रहेगा जो धन के साथ बल भी देगा, केतु ग्रह भाग्येश का शुभ फल देगा। इस समय भगवान गणेश जी का पूजन करे।

 

10.- मकर राशि :- केतु गोचर से जीवन में उत्साह और जुनून बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरीपेशा वालों का स्थानांतरण हो सकता है। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। धन भाव मे राहु शुभ रहेगा, अष्ठम केतु ग्रह की शांति जरूर कराये।

11.- कुंभ राशि :- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि राहु- केतु ग्रह के राशि परिवर्तन से आपको सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करना होगा। विरासत में पैतृक संपत्ति मिलेगी, लेकिन निवेश में जोखिम न उठाएं। इस दौरान आपको कई सोर्स से धन लाभ होगा। खर्च पर कंट्रोल रखें। इस अवधि में खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। वहीं राहु का गोचर वाणी में कटुता ला सकता है। लग्न का राहु शारीरिक परेशानियां भी देगा इस समय राहु ग्रह का चतुर्थ गुणा की संख्या में जाप कराये भगवान शिव जी का पूजन स्वयं करे।

12.- मीन राशि :- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि राहु केतु ग्रह का गोचर मीन राशि वालों के घर का माहौल बिगाड़ सकता है। अचानक से खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। किसी भी कार्य में नहीं लगेगा। यात्रा के योग बनेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। राहु ग्रह द्वादस रहेगा और केतु ग्रह षष्ठम भाव मे रहेगा इस समय राहु ग्रह- केतु ग्रह की शांति कराये।

Spread the love