जीसीए की शानदार जीत, दिव्यांश बने मैच के हीरो

              प्रतीक पाठक नर्मदापुरम

विक्टोरियस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रोमांचक मुकाबलों का दौर देखने को मिला, जहां पहले मैच में जीसीए ने जीसीएनए प्रो स्टार इटारसी को शानदार तरीके से हराकर जीत दर्ज की। मैच में डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। प्रो स्टार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में मात्र 79 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया।इस मैच के नायक दिव्यांश गालर रहे, जिन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और साथ ही बल्लेबाजी में 15 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ धावक के. एन. त्रिपाठी तथा तेज गेंदबाज कार्तिक राजोरिया द्वारा प्रदान किया गया।दिन के दूसरे मुकाबले में कैडबरी इटारसी और अनंत विक्टोरियस के बीच टक्कर हुई। अनंत विक्टोरियस के कप्तान शशांक दुबे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उनकी टीम निर्धारित 15 ओवरों में 118 रन ही बना सकी। जवाब में कैडबरी इटारसी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला जीत लिया।इस मैच में कार्तिक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतियोगिता के संरक्षक मोहित अग्निहोत्री, श्रीमती रश्मि तिवारी, कोच सौरभ चौरसिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मैच का संचालन अंपायर गौरव चौरसिया और आरव गोस्वामी ने किया।

Spread the love