
प्रतीक पाठक
सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाजसेवी बीएस यादव का सोमवार शाम एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वे वरिष्ठ अधिवक्ता रामसेवक यादव के पूज्य पिता थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही विधिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय बीएस यादव शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुकरणीय योगदान और समाजसेवा के लिए जाने जाते थे। वे जीवनपर्यंत सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने।आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम रामपुर गुर्रा में किया जाएगा। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक, समाजसेवी, पारिवारिक मित्र एवं ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।अधिवक्ता संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
