
(प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के चित्रगुप्त घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति द्वारा भगवान भोलेनाथ का भव्य महारुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
विधि-विधान से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पंडित संदीप तिवारी ने पहले पवित्र मिट्टी से शिवलिंगों का निर्माण कराया, तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन एवं महाअभिषेक संपन्न कराया गया। अभिषेक के पश्चात भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिर का वातावरण पूर्णतः शिवमय हो गया।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विजय वर्मा, मनोज वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, अध्यक्ष ज्योति वर्मा, सी.बी. खरे, प्रीति खरे, ममता तिवारी, मंजू श्रीवास्तव, केशव देव वर्मा, लालता प्रसाद, सुमन वर्मा, रश्मि सक्सैना, गुड्डू वर्मा, जानकी, अशोक वर्मा सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
