बच्चों की सुरक्षा, पुलिस की जिम्मेदारी — मुस्कान अभियान हर कदम पर साथ।

सिवनी मालवा (पवन जाट)

मुस्कान विशेष अभियान के तहत आज 21 नवंबर 2025 को थाना सिवनी मालवा पुलिस टीम ने केंद्रीय विद्यालय बनापुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, विशेषकर किशोर-किशोरियों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, और गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर सटीक और सरल जानकारी देना था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान सिवनी मालवा महोदय, उप निरीक्षक सोनाली चौधरी, तथा महिला आरक्षक आरती उपस्थित रहीं। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से सीधे संवाद कर रोज़मर्रा की डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर खतरों, फर्जी प्रोफाइल, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, फोटो/वीडियो मिसयूज़ जैसी गतिविधियों से सावधान रहने की जरूरी बातें बताईं अधिकारियों ने कहा कि आज की पीढ़ी मोबाइल और इंटरनेट से सबसे अधिक जुड़ी है, ऐसे में जागरूक रहना ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। छात्रों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल या धमकी भरे संदेश मिलने पर तुरंत परिवार और पुलिस को जानकारी दें।महिला सुरक्षा पर बात करते हुए टीम ने गुड टच–बैड टच की स्पष्ट समझ देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति असहज व्यवहार करे तो बच्चे बिना डरे तुरंत अपने भरोसेमंद व्यक्ति या शिक्षकों को इसकी सूचना दें।कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी छात्रों को दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सही समय पर मदद मिल सके।इसके साथ ही मानव दुर्व्यापार (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) से जुड़े खतरों और शिकार होने के तरीकों को भी सरल उदाहरणों के साथ समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज और परिवारों की सतर्कता ही बच्चों की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है।विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम न केवल जानकारी बढ़ाते हैं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की समझ भी मजबूत करते हैं।

Spread the love