हेलमेट एवं सीटबेल्ट अभियान के प्रथम दिन नर्मदापुरम पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

नर्मदापुरम संवाददाता- 

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने तथा वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 28 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक 10 दिवसीय हेलमेट एवं सीटबेल्ट अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के प्रथम दिवस 28 सितम्बर 2026 को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
प्रथम दिवस की प्रमुख कार्रवाई
09 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
05 स्कूल/कॉलेजों में यातायात सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 400 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
अन्य स्थानों पर 07 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 355 प्रतिभागियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
स्थानीय टीवी चैनलों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन के संबंध में प्रचार-प्रसार किया गया।
हेलमेट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 140 चालान किए गए तथा कुल ₹42,000 समन शुल्क वसूल किया गया।
सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 41 चालान किए गए तथा कुल ₹20,500 समन शुल्क वसूल किया गया।
इस प्रकार अभियान के प्रथम दिवस जिले में कुल 181 चालान किए गए तथा ₹62,500 समन शुल्क वसूल किया गया।
इसके अतिरिक्त, वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु कुल 54 प्रकरण आरटीओ को भेजे गए, जिनमें 51 प्रकरण पीओएस मशीन के माध्यम से तथा 03 प्रकरण पत्र के माध्यम से भेजे गए हैं। शेष पात्र प्रकरणों में भी लाइसेंस निलंबन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नर्मदापुरम पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपने एवं अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य रूप से करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान दें।
“सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा”
नर्मदापुरम पुलिस

 

Spread the love