गोल्डन वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने नर्मदापुरम विधायक सीता शरण शर्मा से भेंट की।

               (नर्मदापुरम संवाददाता) 

गोल्डन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नर्मदापुरम विधायक सीतासरन शर्मा से सौजन्य भेंट कर कॉलोनी के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सोसायटी की ओर से कॉलोनी में रहवासियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एक ओपन जिम स्थापित कराने की मांग रखी गई।सोसायटी के प्रतिनिधियों ने विधायक को बताया कि गोल्डन सिलिकॉन सिटी कॉलोनी में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक निवास करते हैं। वर्तमान में कॉलोनी में व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव है। यदि यहां ओपन जिम की स्थापना की जाती है तो सभी आयु वर्ग के लोगों को नियमित व्यायाम की सुविधा मिलेगी, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ओपन जिम बनने से युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, वहीं वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं भी सुबह-शाम नियमित रूप से व्यायाम कर सकेंगे। इससे कॉलोनी में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित होगा।विधायक सीतासरन शर्मा जी ने सोसायटी की मांग को गंभीरता से सुना और कहा कि जनहित से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकता में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से प्रस्ताव का परीक्षण कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सोसायटी द्वारा कॉलोनी के विकास और सामाजिक गतिविधियों में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। गोल्डन सिटी निवासी रत्नेश दुबे ने  बताया कि गोल्डन वेलफेयर सोसायटी के धर्मेंद्र ओझा ,स्वप्निल उपाध्याय , पुरुषोत्तम साहू, नीलेश गोयल ,प्रतीक पाठक ,अंश दुबे आदि कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विधायक का स्वागत करते हुए कॉलोनी के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। सोसायटी ने विश्वास जताया कि विधायक के सहयोग से शीघ्र ही कॉलोनी के रहवासियों को ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Spread the love