
सिवनी मालवा (पवन जाट)
नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम गाडरिया में श्री हरदौल बाबा मेला के अवसर पर आयोजित विशाल घेरा गम्मत प्रतियोगिता उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता 14 मार्च 2026, शनिवार को रात्रि 8 बजे से आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के कई भजन मंडलों ने भाग लेकर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों ने घेरा गम्मत की पारंपरिक शैली में भजन और प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये शिव शक्ति मंडल राला को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार श्री यशवंत सिंह पटेल, गाडरिया द्वारा दिया गया।द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये नागराज मंडल इटारसी को मिला, जो श्री कमल सिंह पटेल, गाडरिया द्वारा प्रदान किया गया।तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये श्यामू गांव मंडल को दिया गया, जिसे श्री अभिजीत सिंह पटेल, गाडरिया द्वारा प्रदान किया गया।चतुर्थ पुरस्कार 7 हजार रुपये भद्रकाली मंडल राधाल को मिला, जो स्व. श्री परशुराम यादव की स्मृति में श्री कमल यादव द्वारा प्रदान किया गया।पंचम पुरस्कार 5 हजार रुपये नर्मदा मंडल जाजना को दिया गया, जिसे श्री अर्जुन सिंह पटेल, गाडरिया द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम में विशेष सहयोग के रूप में श्री संतोष यादव, श्री संघराम यादव (साधु बाबा), श्री संतोष यादव गाडरिया और श्री धीरज यादव (संचालक GVM समूह, गाडरिया) का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा सूरज हेयर सैलून, गाडरिया द्वारा भी सहयोग किया गया।आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी मंडलों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र की लोक संस्कृति और भजन परंपरा को बढ़ावा मिलता है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
