
भोपाल। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष की स्थिति को देखते हुए डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राज्य सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और आपात सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भोपाल स्थित वल्लभ भवन और नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि यदि पश्चिम एशिया के प्रभावित क्षेत्रों में मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक किसी प्रकार की आपात स्थिति, दुर्घटना या अन्य आकस्मिक परेशानी में फंसा हो, तो वह तुरंत नीचे दिए गए संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकता है। नागरिकों की सुविधा के लिए फोन, व्हाट्सएप और ईमेल—तीनों माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं।
कंट्रोल रूम – वल्लभ भवन, भोपाल
- 0755-2708055, 0755-2708059
- WhatsApp: +91 76488 62100
- Email: sderf.vbsr@gmail.com
कंट्रोल रूम – मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली (24×7)
- 011-26772005
- WhatsApp: 9818963273
- Email: mphelpdeskgulf@gmail.com
सरकार ने सभी नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
