दिव्यांगजनों को मिला व्हीलचेयर और ट्रायसायकल

उत्तर बस्तर कांकेर। समाज कल्याण विभाग की ओर से आज अंतागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोलर निवासी गितीला पटेल को व्हील चेयर एवं ग्राम भैंसासाल्हेभाट के परमानंद पटेल को ट्रायसायकल प्रदान किया गया।

उप संचालक समाज कल्याण क्षमा शर्मा ने बताया कि उक्त दिव्यांगजन की ओर से सहायक उपकरण प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व ट्रायसायकल प्रदान किया गया, साथ ही दिव्यांगजनों के लिए शासन की योजनाओं से अवगत भी कराया। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांगजनांं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मत्स्य बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा

Spread the love