केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल के पार्षद राजेश चौकसे को दिल्ली बुलाकर सुनी समस्या

भोपाल। राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की वर्षों से लंबित एक बड़ी तकनीकी समस्या को लेकर आखिरकार उम्मीद की किरण नजर आई है। इस मुद्दे को लगातार उठाने और समाधान के लिए प्रयास कर रहे वार्ड क्रमांक 62 (आनंद नगर) के पार्षद राजेश चौकसे को केंद्रीय स्तर पर सुनवाई का मौका मिला।जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री B. L. Santhosh ने पार्षद राजेश चौकसे को दिल्ली बुलाकर समस्या पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की यह तकनीकी समस्या कई वर्षों से लंबित थी, जिसे लेकर पार्षद राजेश चौकसे लगातार प्रयास कर रहे थे।दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान पार्षद राजेश चौकसे ने क्षेत्र की समस्या को विस्तार से केंद्रीय मंत्री के सामने रखा। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को इस विषय पर जल्द विचार कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।पार्षद राजेश चौकसे ने इस अवसर को अपने लिए सम्मान की बात बताते हुए कहा कि भगवान ने उनकी और क्षेत्र की जनता की सुन ली। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि एक छोटे से वार्ड का पार्षद इतनी बड़ी समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री के पास पहुंचा और उसे गंभीरता से सुना गया।राजेश चौकसे ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी जैसे संगठन में काम करने का अवसर मिला है, जहां एक जमीनी कार्यकर्ता को भी सम्मान और महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा समस्या पर तुरंत ध्यान देने से क्षेत्र की जनता को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।स्थानीय लोगों का भी मानना है कि यदि इस समस्या का समाधान होता है तो गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Spread the love