जैसे ही खबर आई कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित कर दिया गया है, सभी देशवासियों को बड़ा झटका लगा। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हो सकता है। विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम के महिला रेसलिंग मैच में फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। सबकी नजरें अब फाइनल मैच पर थीं। लेकिन इससे पहले ही विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसके करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें, उनका सपना चकनाचूर हो गया। वो सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने पर सवाल उठाए हैं।
स्वरा भास्कर ने विनेश फोगाट के 100gm ओवरवेट पर उठाए सवाल, लोग बोले- इसी ओलंपिक में लड़का लड़की बनकर खेल गया
