डोल ग्यारस पर्व के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद के ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रतीक पाठक नर्मदापुरम-

डोल ग्यारस पर्व के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा दिनांक 3 सितम्बर 2025, बुधवार रात्रि 8 बजे से स्थानीय जय स्तंभ चौक वाहन पार्किंग मैदान पर विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पूज्य संत अनंत वन महाराज एवं राष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य अनन्या शर्मा द्वारा पूजा-अर्चना कर किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 24 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता से पूर्व शोभा डांसर द्वारा नृत्य प्रस्तुति एवं अभिषेक मालवीय के जागरण ग्रुप द्वारा भजन संध्या आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार : ₹51,000/- (कमल पाल बेल्डिंग वर्क शॉप, बानापुरा)

द्वितीय पुरस्कार : ₹31,000/- (विश्वेंद्र सिंह मंडलोई, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो)

तृतीय पुरस्कार : ₹21,000/- (रितेश जैन, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सिवनी मालवा)

चतुर्थ पुरस्कार : ₹15,000/- (राहुल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा शिवपुर)

पंचम पुरस्कार : ₹11,000/- (अभय ज्वेलर्स, बानापुरा)
इसके अलावा कई विशेष पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार भी मंडलों को प्रदान किए जाएंगे।

विशेष आकर्षण

प्रतियोगिता में इस वर्ष क्षेत्र के रामफेरी मंडलों, अखाड़ों के गुरु एवं मूर्तिकारों का प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह पंवार क्षेत्र संगठन मंत्री विहिप होंगे। कार्यक्रम में हेमंत खंडेलवाल (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा), नरेंद्र शिवाजी पटेल (राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा), सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांसद माया नारोलिया, विधायक प्रेम शंकर वर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण गोरा, दुर्गेश सोनी, मनोहरलाल महेश्वरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

अपील

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शिव राठौर, रितेश जैन, जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी सहित कई कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Spread the love