(प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमती प्रीति खरे को महिला प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीमती खरे ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों में सराहनीय योगदान दिया है, जिसके चलते उन्हें पुनः यह दायित्व सौंपा गया है। यह निर्णय उनके कार्यों में निरंतरता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा के कार्यकाल को भी एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है और विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्य सफलतापूर्वक संचालित हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन को ऐसे समर्पित और कर्मठ नेतृत्व की आवश्यकता है जो समाज के हित में निरंतर कार्य करता रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती प्रीति खरे और ज्योति वर्मा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करते हुए संगठन की गरिमा और सम्मान को और अधिक बढ़ाएंगी। महासभा ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति एक वर्ष अथवा आगामी चुनाव या नए मनोनयन तक प्रभावी रहेगी और इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने की अपेक्षा की गई है।
