समाज आगे आकर राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति करे: प्रमुख जन गोष्ठी में बोले श्री भागैया जी

                 (प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)

संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर नर्मदापुरम में हैप्पी मैरिज गार्डन में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पूजन और एकल गीत से हुई। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री भागैया जी ने कहा कि समाज को अनावश्यक विवादों से ऊपर उठकर राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ न तो राजनीतिक दल है और न ही किसी का विरोधी संगठन, बल्कि राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। संघ गुरु दक्षिणा के आधार पर स्वावलंबी रूप से संचालित होता है।उन्होंने संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि बाल्यकाल से ही उनमें प्रखर राष्ट्रभक्ति थी और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने पर उन्हें कारावास भी हुआ।गोष्ठी में कृषक, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मातृ शक्ति सत्र में “पंच परिवर्तन” विषय पर चर्चा हुई। अंत में वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love