केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया हुए घायल, पहुंचाया अस्पताल

                       (प्रतीक पाठक)

गुना शिवपुरी लोकसभा सीट के सांसद, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया  घायल हो गए हैं। वे रोड शो के दौरान चोटिल हो गए। महान आर्यमन सिंधिया को मामूली चोट आई हैं। वे कोलारस में रोड शो के दौरान तब घायल हो गए जब गाड़ी में अचानक ब्रेक लगाया गया। इससे उनके सीने में चोट आई। दर्द की शिकायत के बाद आर्यमन को शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद महान आर्यमान सिंधिया रिलेक्स हुए। इसके बाद वे शिवपुरी के होटल टूरिस्ट विलेज के लिए रवाना हो गए।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया का कोलारस में रोड शो चल रहा था। वे वाहन में खडे होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी दौरान महान आर्यमन सिंधिया की कार में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार एकदम से रुक गई। तेजी से ब्रेक लगने के कारण महान आर्यमन सिंधिया संभल नहीं पाए और उनका सीना कार से ​टकरा गया। वे नीचे झुके और बाद में सहज होकर दोबारा लोगों की तरफ हाथ हिलाने लगे। हालांकि बाद में उनके सीने में सीने में दर्द होने लगा। इसपर जिसके बाद उन्हें सीटी स्केन के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महान आर्यमन शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के दो दिनी दौरे पर रविवार को आए थे। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कोलारस में रोड शो किया। इसी दौरान कार ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया तो सनरूफ वाले हिस्से में महानआर्यमन का सीना टकरा गया। तब कुछ पता नहीं चला। दो घंटे बाद महानआर्यमन पिछोर पहुंचे और वहां से चंदेरी की तरफ जा रहे थे, तभी सीने में दर्द हुआ। तब आनन-फानन में उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया।

Spread the love