
प्रतीक पाठक नर्मदापुरम
शहर के स्वाद प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब 125 वर्षों से अपनी शुद्धता और खास मसालों के लिए प्रसिद्ध सेमरी हरचंद की ‘धन्ना महाराज की कचौड़ी और कलाकंद’ अब नर्मदापुरम में भी उपलब्ध होगी। आईटीआई रोड पर इसकी नई शाखा का शुभारंभ होने जा रहा है।आजादी के पहले से चली आ रही यह परंपरा केवल एक व्यंजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की विरासत बन चुकी है। पचमढ़ी जाने वाले पर्यटक वर्षों से सेमरी हरचंद में रुककर इस मशहूर कचौड़ी का स्वाद लेते रहे हैं। इसके ‘सीक्रेट मसाले’ आज भी परिवार द्वारा पारंपरिक तरीके से घर पर तैयार किए जाते हैं, जो इसे खास पहचान देते हैं।7फिल्मी हस्तियों, साहित्यकारों, मंत्रियों और उद्योगपतियों तक ने इसके स्वाद की सराहना की है। नर्मदापुरम में नई शाखा का संचालन मोहनलाल थापक और दीपक थापक करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सेमरी जैसा ही शुद्ध और पारंपरिक स्वाद शहरवासियों को मिलेगा।
