पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष अशोक गोयल सहित अन्य पर EOW में प्रकरण दर्ज

भोपाल। राजधानी भोपाल में पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष सहित सदस्यों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक गोयल और उनके सहयोगियों के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण अनिल अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इसमें अशोक गोयल और उनके सहयोगियों पर पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था के सदस्यों से भूखंड आवंटन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है । शिकायतकर्ता का आरोप है कि रजिस्ट्री के नाम पर एकत्रित धन का इस्तेमाल भूखंड आवंटन के बजाय अवैध तरीके से अन्य लोगों को जमीन बेचने में किया गया। इसमें सरकारी छूट का भी दुरुपयोग हुआ, जिससे राज्य सरकार को भारी नुकसान हुआ।बता दे की अशोक गोयल पर पहले से ही कई धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।
शिकायत में अशोक गोयल के अलावा मनीष तिवारी, नवजोत सिंह, यावर अली खान और रियाज़ खान का भी नाम शामिल है। इन सभी पर धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। अनिल अग्रवाल का कहना है कि संस्था के सदस्यों को भूखंड न देकर उनकी जमा राशि का दुरुपयोग किया गया और उनकी जमीन अन्य लोगों को बेच दी गई। फिलहाल इस मामले में 
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने अशोक गोयल और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं और सरकारी नियमों का उल्लंघन हुआ है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं।

Spread the love