भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने कहा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सक्रिय

प्रतीक पाठक नर्मदापुरम-
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि संगठनात्मक शक्ति का स्वर्णिम अध्याय चल रहा है। भाजपा ने 14 करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्यों के साथ एक अभूतपूर्व वैश्विक संगठनात्मक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि भाजपा के प्रति देशवासियों के अमिट विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठनात्मक कौशल का सशक्त प्रमाण है। भाजपा का प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता बूथ स्तर पर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सक्रिय है तथा अनुशासन, समर्पण और विचारधारा से जुड़ते हुए पार्टी को गतिशील बनाने में लगा हुआ है। यह देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत का ही परिणाम है । इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्री पचौरी ने भाजपा परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love